NEFT ट्रांजैक्शन क्या होता है?
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT का प्रयोग किया जाता हैै, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे की NEFT ट्रांजैक्शन क्या होता है? और इसे कैसे किया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की आखिर NEFT ट्रांजैक्शन क्या होता है ? और इसका उपयोग पैसे भेजने के लिए कैसे किया जाता है।
NEFT क्या है?
NEFT का पूरा नाम नाम National Electronic Funds Transfer है, यह फैसिलिटी नवंबर 2005 में शुरू की गई थी। यह एक तरीका है जो किसी भी बैंक के जरिए किसी भी दूसरे बैंक के अकाउंट होल्डर को पैसे भेजने का काम करता है, जिस व्यक्ति को पैसा भेजा जाना है उसे पहले आपकी नेट बैंकिंग मैं बेनिफिशरी के तौर पर ऐड होगा, साथ ही आपको उसकी बैंक डीटेल्स मालूम होनी चाहिए इसके तहत बेनिफिशियरी अकाउंट होल्डर का नाम उसका बैंक अकाउंट नंबर और जिस ब्रांच में उसका अकाउंट है उस ब्रांच का आईएफसी आपको पता होना चाहिए।
एक बार जब आप नेट बैंकिंग में बेनिफिशियरी को ऐड कर देते हैं तो उसके बाद आप NEFT से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। NEFT करने का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होता है, इस बीच आप कभी भी NEFT कर सकते हैं। NEFT से आप एक रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक ट्रांसफर कर सकते हैं, NEFT से पैसे भेजने में 3 घंटे तक का टाइम लगता है कभी-कभी इससे ज्यादा टाइम भी लग जाता है।
NEFT ट्रांजैक्शन चार्ज
- 10000 तक Rs. 2.50 + सर्विस टैक्स
- 10000 से लेकर 100000 तक Rs. 5 + सर्विस टैक्स
- 100000 से लेकर 200000 तक Rs. 15 + सर्विस टैक्स
- 200000 से लेकर 500000 तक Rs. 25 + सर्विस टैक्स
- 500000 से ज्यादा Rs. 50 + सर्विस टैक्स
दोस्तों, आशा करता हूं कि अब आप जान गए होंगे की NEFT ट्रांजैक्शन क्या होता है?, इसे कैसे किया जाता है, और NEFT ट्रांजैक्शन करने में कितना समय और चार्ज लगता है।